लंबे वक्त से किक बॉक्सिंग चैंपियन पुतिन के सपोर्टर, अब एक गरीब प्रांत के गवर्नर बनाए गए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मॉस्को. क्रेमलिन (रूसी संसद) सेजारी किए गए बयान में यह कहा गया कि किक बॉक्सर बातू खासीकोव को रूस के सबसे गरीब प्रांतों में से एककालमिकिया का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद खासीकोव को बताया कि यह फैसला वर्किंग मीटिंग में लिया गया। वह एलेक्सी ऑर्लोव की जगह लेंगे।

सालों से पुतिन के समर्थक

खासीकोव भूतपूर्व प्रोफेशनल फाइटर हैं। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के अलावा कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। बीते कई सालों से वह पुतिन के समर्थक हैं। इसी ईमानदारी के लिए उन्हें सरकार की ओर से कई पदों पर सेवाएं देने का मौका मिला।

एडवाइजर के रूप में किया काम

2012 से 2014 तक खासीकोव रूस के अपर हाउस में कालमिकिया के प्रतिनिधि के तौर पर सक्रिय थे। इसके बाद 2017 से उन्हें उस एजेंसी के एडवाइजर के रूप में काम करने का मौका दिया गया जो युवाओं से जुड़े मामले देखती है।

बड़े स्तर पर हुए प्रशासनिक बदलाव

रूस में गवर्नर का पद रूस के प्रतिष्ठित पदों में से एक है। पूर्व खिलाड़ी खासीकोवके लिए यह निश्चित रूप से बड़ी बात है। रूस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। खासीकोव की नियुक्ति भी इसी का हिस्सा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बातू खासीकोव।
2012 से 2014 तक खासीकोव रूस के अपर हाउस में कालमिकिया के प्रतिनिधि के तौर पर सक्रिय थे।
2017 से बातू खासीकोव को उस एजेंसी के एडवाइजर के रूप में काम करने का मौका दिया गया जो युवाओं से जुड़े मामले देखती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.