लगातार दूसरे दिन भी मुंबई में बारिश, पुणे हाईवे पर भूस्खलन

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. पश्चिमी तट पर सक्रिय हुए मानसूनके चलते लगातार दूसरे दिन मुंबई और आसपास के इलाकोंमें बारिश हो रही है। इसके चलते शनिवार सुबहमुंबई-पुणे हाईवे पर भूस्खलन हो गया।हाईवेपर पहाड़ के बड़े टुकड़े गिरे, जिसके चलते करीब 3 किमी लंबाजाम लग गया।हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ।प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच पत्थरों को हटाया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मुंबई में 127 मिमी बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी उपनगरमें 170 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 197 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।पश्चिम की ओर से तेज हवाएं चल रही हैं। इनके कारण मुंबई, ठाणे में भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवारदेर रातसायन कोलीवाड़ा के पंजाबी कैंप में एक पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, चेंबूर में एक दीवार गिर गई। दोनों हादसों में कोई चोटिल नहीं हुआ। शनिवार कोवीकेंड होने के चलतेसड़कों पर ऑफिस जाने वालों की भीड़ ज्यादा नहीं है। इससे शहर में फिलहाल जाम की स्थिति नहीं है।

बारिश से जुड़े हादसों मेंतीन की मौत
इससे पहले शुक्रवार को करंट लगने के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई थी। गोरेगांव के इरवानी में करंट की चपेट में चार लोग आ गए थे। इनमें अस्पताल में राजेंद्र यादव (60), संजय यादव (24) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंधेरी (वेस्ट) में भी काशिमा युडियार (60) की करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा, महानगर में छह जगह घर गिरने के मामले सामने आए। इनमें घायल हुए तीन में से दो की हालत गंभीर है।

विधानसभा में उठा बारिश से जलभराव का मुद्दा
महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार कोपूरे दिन मुंबई की बारिश का मुद्दा गरमाया रहा। कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा- बीएमसी नेनालों कीसफाई में भ्रष्टाचार किया। सही तरीके से नाले की सफाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस मामले में बीएमसी कमिश्नर से बात करनी चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेने का आदेश दिया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई-पुणे हाईवे पर पहाड़ के टुकड़े गिरे।
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates
Mumbai monsoon news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.