दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.वर्ल्ड कप के 35वें मैच में शुक्रवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम 1992 के बाद से दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ नहीं जीती। तब उसे 3 विकेट से जीत मिली थी। इसके बाद 1999 में 89 रन, 2007 में 1 विकेट और 2015 में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 2003 में एक मैच में टाई हो गया था। लंकाई टीम लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगा।
अंक तालिका में श्रीलंका की टीम 7वें स्थान पर है। उसके 6 मैच में 6 अंक है। श्रीलंका को 2 मुकाबलों में जीत मिली। 2 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2 मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को में जीतना होगा। हारने पर बाकी बचे दो मैच जीतने के साथ दूसरी टीम के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। 7 मैच में वह 5 हार चुका है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका v/s श्रीलंका हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 76 वनडे खेले गए। इनमें से दक्षिण अफ्रीका की टीम 43 मैच में जीती। श्रीलंका को 31 मैच में ही सफलता मिली। एक मैच टाई रहा और एक में नतीजा नहीं निकला। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए। दक्षिण अफ्रीका को 3 और श्रीलंका को एक में जीत हासिल हुई। एक मैच टाई रहा।
दोनों टीमें
श्रीलंका :दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, नुआन प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उदाना, जेफ्री वांडर्से।
दक्षिण अफ्रीका :फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रसी वान डर डुसेन, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, इमरान ताहिर, एडेन मार्कराम, तबरेज शम्सी, क्रिस मॉरिस।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं