बारिश की वजह से 50 फीट लंबी दीवार झुग्गियों पर गिरी; 4 बच्चों समेत 15 की मौत, 3 को बचाया गया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

  • पुणे के कोंढवा इलाके में शुक्रवार देर रात बारिश की वजह से हुआहादसा
  • बिल्डर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज करने का आदेश

पुणे (महाराष्ट्र).पुणे के कोंढवा इलाके में बारिश की वजह सेएकसोसाइटी के कैम्पस कीदीवारशुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे नजदीक की झुग्गियों पर गिर गई।हादसे में 15लोगों की मौत हो गई। इनमें नौपुरुष, दोमहिलाएं औरचार बच्चे शामिल हैं। तीन लोगों को बचा लिया गया। मलबे में कुछलोगों केफंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर है।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि बड़ा तालाब मस्जिद क्षेत्र में हादसे वाली जगह झुग्गियां निचले इलाके में हैं। सोसाइटी के कैम्पस की दीवार ऊपरी हिस्से में थी। बारिश की वजह 50 फीट लंबी दीवार नीचेकी मिट्टी धंसने से ढह गई और झुग्गियों पर गिर गई। पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- धमाके की वजह से नींद खुली
बिल्डिंग में रहने वाले सौरभ ने बताया, "मुझे देर रात डेढ़-दो बजे के बीच एक तेज आवाज सुनाई दी। मैंने खिड़की से झांक कर देखा तो नीचे कम्पाउंड की दीवार टूटी हुई थी। मैं भाग कर नीचे पहुंचा तो मुझेएक महिला चीखती हुई नजर आई। इस बीचकुछ और लोग आ गए।इसके बाद हमने सोसाइटी के तीन-चार लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में पार्किंग में खड़ी कारेंभी क्षतिग्रस्त हुईं। वे नीचे झुग्गियों के पास जा गिरीं।"

मारे गए ज्यादातर लोग बिहार से
मारे गए ज्यादातरलोग बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के नाम आलोक शर्मा (28), मोहन शर्मा (20), अजय शर्मा (19), अभंग शर्मा (19), रवि शर्मा (19), लक्ष्मीकांत साहनी (33), अवधेत सिंह (32), सुनिल सिंह (35), ओवीदास (6), सोनाली दास (2) , विमा दास (28) , संगीता देवी (26) है। बाकी मृतकों की शिनाख्त बाकी है।

pune

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pune Wall Collapse | Pune Kondhwa: 15 Dead, Three Injured After Wall Collapse In Kondhwa, Search and rescue

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.