ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. वर्ल्ड कप के37वें मुकाबले मेंलंदन के लॉर्ड्समैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने टीम में दो बदलाव किए। मैट हेनरी और कॉलिन मुनरो को अंतिम एकादश से बाहर कर दिया। दोनों की जगह ईश सोढ़ी और हेनरी निकोलस को टीम में शामिल किया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने एक भी बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया :एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

न्यूजीलैंड :केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।

वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें 11वीं बार आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में पहले और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर काबिज है।वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 11वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक न्यूजीलैंड को सिर्फ 3 बार ही जीत मिली। सात मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते।न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने उतरेगी। इसके 7 मैच में 11 अंक हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 मैच में 12 अंक है। वह पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुका है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.