जस्टिस फॉर बलूचिस्तान लिखा प्लेन गुजरने से नाराज पाक फैन्स ने अफगान दर्शकों से मारपीट की
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लंदन. लीड्स में शनिवार को खेले गए पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के दौरान दोनों टीमों के समर्थक आपस में भिड़ गए। स्टेडियम के ऊपर से जस्टिस फॉर बलूचिस्तान लिखा प्लेन गुजरने से नाराज पाक फैन्स ने अफगान दर्शकों से मारपीट भी की।
वहीं, आईसीसी ने बताया कि यह अनाधिकृत विमान था। इसपर 'बलूचिस्तान के लिए न्याय' स्लोगन लिखा था। लीड्स का एयर ट्रैफिक विभाग इस मामले की जांच करेगा।

रविवार को लॉर्ड्स के बाहर लगे थे पोस्टर
यह पहला मौका नहीं है, जब इस वर्ल्ड कप में बलूचिस्तान का समर्थन दिखा हो। इससे पहले रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बाहर बलूच समर्थकों ने पोस्टर लगाकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। मैच के बाद पाकिस्तान समर्थकों ने इन पोस्टरों को फाड़ दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं