नीता अंबानी के पास 2.6 करोड़ रु. का हैंडबैग, 18 कैरेट गोल्ड और 240 हीरे लगे हैं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का हैंडबैग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीहै। उनके हर्म्स हिमालया बर्किन बैग की कीमत 2.6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसमें 240 हीरे जड़े हुए हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में नीता अंबानी के साथ करिश्मा और करीना कपूर भी हैं। नीता अंबानी बर्किन बैग लिए हुए हैं। यह तस्वीर करिश्मा कपूरके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है।
ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज डॉट कॉम के मुताबिक हर्म्स हिमालया बर्किन बैग हैंडबैग कलेक्शन में सबसे अच्छा माना जाता है। नीता अंबानी वाले बैग पर 18 कैरेट गोल्ड की परत पर 240 हीरे लगे हैं। बर्किन बैग कीमतों के लिए और सेलेब्रिटीज द्वारा खरीदे जाने के लिए मशहूर है। इसका नाम ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर जेन बर्किन के नाम पर रखा गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं