ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन ने ट्विटर पर मोदी के साथ फोटो पोस्ट की, कहा- वे कितने अच्छे हैं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
टोक्यो. जापान के ओसाका में आयोजित जी-20 समिट में 19 देशों के राष्ट्राध्यक्षों समेत यूरोपियन यूनियन (ईयू) शामिल हुए। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई देशों के राष्ट्रप्रमुखों से समिट के इतर मुलाकात का दौर जारी है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर की। मॉरिसन ने लिखा- मोदी कितने अच्छे हैं।
Kithana acha he Modi! #G20OsakaSummit pic.twitter.com/BC6DyuX4lf
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) June 28, 2019
मॉरिसन के दूसरे ट्वीट में वे अन्य राष्ट्रों के नेताओं के साथ नजर आए। उन्होंने लिखा- समिट का पहला दिन बहुत ही फायदेमंद रहा। कई मामलों पर कई नेताओं से बातचीत हुई। इसमें सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले आतंकी कंटेंट पर लगाम लगाने के साथ बेहतर व्यापार प्रक्रिया पर भी बात हुई।
Productive first day at the #G20OsakaSummit highlighting the importance of dialogue, free & open trade + what we can do to stop terrorist content being shared on social media https://t.co/NMFOdiHV4E pic.twitter.com/hYA7N8I7TH
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) June 28, 2019
समिट के दूसरे दिन द्विपक्षीय सहयोग पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की। राष्ट्रपति जोकोविदोदो औरमोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें व्यापार और निवेश के साथ सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल था।यह जानकारीप्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दी।
Beginning Day 2 of the #G20 Summit by meeting a valued friend.
— PMO India (@PMOIndia) June 29, 2019
PM @narendramodi holds talks with President @jokowi on ways to deepen India-Indonesia cooperation. pic.twitter.com/lEF3uIFPAJ
मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के बीच भी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, व्यापार, निवेश, द्विपक्षीय रिश्ते और सहयोग पर बात की। मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी और व्हाइट हाउस की एडवाइजर इवांका से भी मिले।
जी-20 में शिरकत करने वाले देश
समिट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, टर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं।
दो-तिहाई आबादीजी-20 में शामिल
जी-20 दुनिया के उन देशों का समूह है जिनकी अर्थव्यवस्था बड़ी तेजी से बदल रही है। इस समूह में शामिल देशों की जीडीपी दुनिया की 85 प्रतिशत जीडीपी का हिस्सा है। जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा इन्हीं देशों के पास है।
स्पेन को भी मिलता है आमंत्रण
स्पेन इस समिट का हिस्सा नहीं हैं मगर उसे हर बार इसमें शामिल होने के लिए बुलवाया जाता है। हालांकि इस समूह का कोई स्थापित स्टाफ नहीं है। हर साल दिसंबर में यह तय किया जाता है कि अगली समिट कहां पर आयोजित होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं