फ्रांस में पहली बार पारा 45 डिग्री पार, सड़कों पर फव्वारे लगाए गए; पूरे यूरोप में गर्मी के लिए अलर्ट
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लंदन. पूरे यूरोप में इस समय जमकर गर्मी पड़ रही है। जून के आखिरी हफ्ते में औसत तापमान 45डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। फ्रांस के कारपेन्ट्रास में शुक्रवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। वहां पारा 45.1डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके पहले दक्षिण में मॉन्टपेल्लियर में अगस्त 2003 में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
दरअसल, यूरोप 25 डिग्री से 45 डिग्री अक्षांश के बीच बसा हुआ है। इसे टेम्परेट जोन (कम तापमान वाला) कहा जाता है। 40 डिग्री से ज्यादा तापमान यहां के लोगों के लिए झुलसाने वाला है। इससे पहले फ्रांस के मौसम विभाग ने कहा कि तापमान अभी और भी ऊपर चढ़ सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं