मुंबई में बारिश से कई जगहों पर जलभराव, अगले 48 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई.शहर और आसपास के इलाकों मेंशुक्रवार कोजोरदार बारिश हुई। इससे अंधेरी, जोगेश्वरी, बोरिवली, दादर, घाटकोपर, मुलुंड, चर्चगेट, पवई, वसई औरपालघर समेत आसपास केकई इलाकों मेंसड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। बारिश और जलभराव के चलतेसड़कों पर लंबा जाम रहा।स्काईमेट ने अगले 48 घंटे में मुंबई में 100 मिमि तक बारिश होने का अनुमान जतायाहै।

rain

एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश से दृश्यता 1500 मीटर है। सुबह 9 बजे के आसपास सिर्फ एक फ्लाइट का डायवर्जन किया गया था। बाकी विमानों की आवाजाही जारी रही। मुंबई केवेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर बारिश के चलतेगाड़ियों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।सड़कों पर पानी भरने के कारण शुक्रवार सुबह ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस विधायक ने बीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा में पूरे दिन मुंबई की बारिश का मुद्दा गरमाया रहा। कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने विधानसभा में कहा- बीएमसी नेनाला सफाई में भ्रष्टाचार किया। सही तरीके से नाले की सफाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस मामले में बीएमसी कमिश्नर से बात करनी चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेने का आदेश दिया।

पालघर में 8 साल के बच्चे की मौत
आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर जिले के सतकोर गांव में गुरुवार शाम बिजली गिरने से एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। सुबह से हो बारिश से मुंबई के लोगों कोउमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवारसुबह 8 बजे मुंबई का तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

rain

महाराष्ट्र के 12 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम एजेंसीस्काईमेट का अनुमान है किअगले 48 घंटे में मुंबई में 100 मिमितक बारिश हो सकती है। मुबई के अलावा, अलीबाग, कोल्‍हापुर,सबअर्बन, नागपुर, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्‍नागिरी, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग और ठाणे में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक राज्य में सबसे ज्यादा नासिक में374.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

इन इलाकों में रही जाम की स्थिति
लालबाग फ्लाइओवर, अंधेरी ईस्ट की तेली गली, अंधेरी वेस्ट से ईस्ट, देवनार से शिवाजी सर्कल, जेजे फ्लाइओवर, जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जाम की स्थिति रही।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Maharashtra: Palghar and Mumbai receives heavy rainfall
Maharashtra: Palghar and Mumbai receives heavy rainfall
Maharashtra: Palghar and Mumbai receives heavy rainfall

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.