कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती, पुलिस मौत के कारण की तलाश में जुटी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

उदयपुर. शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात को शहर में बीएड कर रही युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का नाम उर्मिला बताया जा रहा है। वह अपनी बहन के साथ कमरा लेकर रह रही थी। जहां वो कमरे में फांसी लटकी मिली। मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस युवती के मौत के कारणों को जानने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उर्मिला और ममता दोनों साथ रहकर बीएड कर रही थी। पुलिस के अनुसार उर्मिला ने मरने से पहले अपनी बहन व परिजानों को कोई भी परेशानी के बारे में नहीं बताया था। शुक्रवार को ममता के उसके ससुराल जाने के बाद उर्मिला ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जब आस पास के लोगों को आवाज़ लगाने पर भी उनके कमरे से कोई आवाज़ नहीं आयी तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। मौके पर घटनास्थल पहुंच कर पुलिस ने उर्मिला का शव कमरे से निकाला। परिजानों को सूचना के बाद भी यकीन नहीं हुआ की उनकी बेटी ने ऐसा क्यों किया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Girl Found dead in room udaipur

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.