इसरो ने तकनीकी कारोबार के लिए कंपनी बनाई, इसके जरिए छोटे उपग्रहों की लॉन्चिंग होगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के नाम से एक कंपनी बनाई है। इसका मुख्य रूप से काम अनुसंधान और विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसरो व्यावसायिक रूप से इसका इस्तेमाल करेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं