पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बॉलीवुड डेस्क.मुंबई पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बॉलीवुड की एक अभिनेत्री के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है।

हालांकि, वर्सोवा पुलिस का कहना है कि मामला 10 साल पुराना है, इसलिए इसमें सबूत इकट्ठा करने और जांच करने में कठिनाई होगी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

'पंचोली ने कई बार दुष्कर्म किया'

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि आदित्य पंचोली ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे पहले भी अभिनेत्री ने पंचोली के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले अभिनेत्री ने कहा था कि पंचोली ने उसका यौन शोषण 17 साल की उम्र में किया था। पंचोली आखिरी बार 2015 में बाजीराव मस्तानी फिल्म में नजर आए थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Police files an FIR of rape against actor-producer Aditya Pancholi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.