लोक गायिका तीजन बाई, गौतम गंभीर और मनोज वाजपेयी समेत 112 को पद्म पुरस्कार
नई दिल्ली.लोक गायिका तीजन बाई, क्रिकेटर गौतम गंभीर और अभिनेता मनोज वाजपेयी समेत विभिन्न क्षेत्रों के 112 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।केंद्र सरकार ने तीजन बाई को पद्म विभूषण, जबकि गंभीर और मनोज वाजपेयी को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना है। इस बार पद्म पुरस्कार समिति को 49 हजार 992 लोगों के नाम भेजे गए थे। 2010 की तुलना में यह संख्या 32 गुना ज्यादा है। तब सिर्फ 1313 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे।
2017 में इन पुरस्कारों के लिए 35 हजार 595 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे इनमें से 84 लोगों को पुरस्कार दिए गए। इसी तरह 2016 में 18 हजार 768 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे। इनमें से 89 लोगों को अवार्ड दिए गए।
राष्ट्रपति भवन में दिए जाते हैं पुरस्कार
पद्म पुरस्कारों के अंतर्गत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार आते हैं। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान होता है। येपुरस्कार राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार की ओर से दिए जाते हैं।
क्या होते हैं पद्म पुरस्कार?
अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली शख्सियत को हर साल पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं। जैसे- कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा और व्यापार एवं उद्योग। पुरस्कारों के लिए आए नामांकन पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखे जाते हैं। प्रधानमंत्री हर साल इस समिति का गठन करते हें। पुरस्कारों का ऐलानगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। पद्म पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग और सांसद भी सिफारिशें भेज सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं