मेघालय में नेवी टीम ने 280 फीट की गहराई से दूसरा शव निकाला, 13 मजदूर अब भी फंसे

http://bit.ly/2S979Bb

शिलॉन्ग. मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स स्थित अवैध खदान से शनिवार को दूसरा शव निकाल लिया गया है। नेवी की टीम ने 280 फीट की गहराई से यह शव निकाला। 13 दिसंबर 2018 को 15 मजदूर खदान में फंसे थे। अब तक दो के शव को निकाला गया है। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। खदान से अब तक करीब एक करोड़ लीटर से ज्यादा पानी निकाला जा चुका है।

नदी का पानी भरने से खदान में फंसे मजदूर
प्लानिज टेक्नोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक, यह कंपनी आईआईटी मद्रास द्वारा पोषित कंपनी है। कंपनी नेवी के साथ रेस्क्यू में जुटी है। 13 दिसंबर को 15 मजदूर खदान में थे। इसी दौरान पास में बहने वाली लैटीन नदी का पानी इसमें भर गया था, जिसके चलते मजदूर इसमें फंस गए थे। इस खदान को रैट होल कहा जाता है।

रिमोट मशीन की मदद से मिला दूसराशव

सीनियर रेस्क्यू अधिकारी ने कहा, ''नेवी रेस्क्यू टीम ने अंडरवाटर रिमोट मशीन की मदद से शनिवार तड़के 3 बजे दूसरा शव निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्चिंग के दौरान टीम को कुदाली और लकड़ी की एक गाड़ी भी मिली।''

खदान से निकाले गए पहले मृतक की पहचान आमिर हुसैन के रूप में हुई। वह पश्चिमी असम के चिरांग जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शनिवार को आमिर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई

खदान का संचालक गिरफ्तार हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट लगातार मामले की सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या राज्य सरकार ने अवैध खदानों पर कोई कार्रवाई की?

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उसे चमत्कार में विश्वास है। देखना यह होगा कि कितने मजदूर सकुशल बाहर निकल पाते हैं?

रोबोटिक सबमर्सिबल इन्सपेक्शन में माहिर कंपनी भी मजदूरों को निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़ी है। कंपनी के मुताबिक, रेस्क्यू में 6 सदस्यीय टीम और एक रिमोट से चलने वाला वाहन (आरओवी) लगाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
body finds from rat-hole coal mine in Meghalaya's East Jaintia Hills

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.