गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच कश्मीर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर
नेशनल डेस्क, श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आतंकी मारे गए। आतंकियों कीअभी पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस के मुताबिक, राजधानी के बाहरी इलाके खोनमोह में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें दो आतंकी ढेर हो गए।
-पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने इलाके में जॉइंट ऑपरेशन चलाया। आतंकियों ने इस दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
Jammu and Kashmir: Encounter underway between terrorists and security forces in Khonmoh, Srinagar. More details awaited. pic.twitter.com/3AOGFp59NT
— ANI (@ANI) January 26, 2019
पुलवामा हमले में 5 जवान जख्मी
इस बीच पुलवामा में भी शनिवार सुबह आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक कैंप को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में पांच जवान जख्मी हुए हैं। इससे पहले आतंकियों ने अनंतनाग और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया था। पुलिस ने बताया था कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं