संविधान के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा के लिए हमें सतत प्रयास करने होंगे-प्रणब मुखर्जी

http://bit.ly/2CQJUSG

नई दिल्ली. भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 70वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि संविधान के मूलभूत सिद्धांतों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए सभी को सतत प्रयास करते रहने चाहिए। प्रणब दा ने सेंट्रल दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराकर वहां तैनात सीआरपीएफ की टुकड़ी से सलामी ली। मोदी सरकार ने प्रणब के अलावा दिवंगत गायक भूपेन हजारिका और जनसंघ के नेता नानाजी देशमुख को भारत रत्न से सम्मानित किया है।

  1. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हमारे महान लोकतांत्रिक गणराज्य की आधारशिला पूर्वजों ने संविधान के जरिए रखी थी। हम सबको प्रण करना होगा कि संविधान के आदर्शों की रक्षा के लिए जी-जान से प्रयास करें। न्याय, समता, स्वतंत्रता और भाईचारे जैसे मूल्यों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए सभी देशवासी पूरी क्षमता से योगदान दें।

  2. प्रणब दा ने कहा कि पूर्वजों ने हमारे लिए रास्ता तैयार कर दिया था। हमें आगे बढ़कर अपने सपनों का भारत बनाने के लिए जी-जान से प्रयास करने होंगे। तभी उनके सपनों को सार्थक किया जा सकता है। उनका कहना था कि इस गणतंत्र दिवस पर हम शपथ लें कि श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना बेहतरीन योगदान देंगे।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      We must strive to protect and preserve foundational ethics of Constitution: Pranab on R-Day

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.