Ind vs NZ Second One Day: शतक से चूके रोहित, 87 रन बनाकर आउट, धवन के साथ की 14वीं शतकीय साझेदारी, सहवाग-सचिन को पीछे छोड़ा

http://bit.ly/2RdbaAd

नेशनल डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर्स रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इन दोनों के बीच यह 14वीं शतकीय साझेदारी है। रोहित-धवन ने इस मामले में विरेंद्र सहवाग और सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन-सहवाग ने 13 बार शतकीय साझेदारी की थी। रोहित ने करियर का 38वां और धवन ने 27वां अर्धशतक लगाया।

न्यूजीलैंड ने टीम में दो बदलाव किए

टीम इंडिया ने अंतिम-11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं न्यूजीलैंड ने दो बदलाव किए। उसने मिशेल सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी और टिम साउदी की जगह कॉलिन डी ग्रैंडहोम को टीम में जगह दी। पांच वनडे की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, डग ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs new zealand 2nd match ODI series updates and live score

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.