पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, संघ के विचारक नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न
नई दिल्ली. केंद्र ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। 20 वर्ष बाद एक साथ तीन हस्तियों को इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुना गया है। नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मरणोपरांत यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा। इससे पहले 1999 में सितार वादक पंडित रविशंकर, अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन और स्वतंत्रता सेनानी रहे गोपीनाथ बोरदोलोई को इस सम्मान के लिए चुना गया था। चार साल बाद भारत रत्न की घोषणा हुई है। इससे पहले 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय को यह सम्मान दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं