खदान में फंसे 15 मजदूरों को निकालने का काम जारी, रोबोटिक तकनीक का हो रहा इस्तेमाल, मिला दूसरा शव

http://bit.ly/2TgQDfI

नेशनल डेस्क, शिलॉन्ग. मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स स्थित अवैध खदान से शनिवार को दूसरा शव निकाल लिया गया। नेवी की टीम को 280 फीट की गहराई में यह शव निकाला। 13 दिसंबर 2018 से 15 मजदूर खदान में फंसे थे। अब तक दो के शव को निकाला गया। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

नदी का पानी भरने से खदान में फंसे मजदूर :13 दिसंबर को 15 मजदूर खदान में थे। इसी दौरान पास में बहने वाली लैटीन नदी का पानी इसमें भर गया था, जिसके चलते मजदूर इसमें फंस गए थे। इस खदान को रैट होल कहा जाता है।

रिमोट मशीन की मदद से मिला दूसरा शव :सीनियर रेस्क्यू अधिकारी ने कहा, ''नेवी रेस्क्यू टीम ने अंडरवाटर रिमोट मशीन की मदद से शनिवार तड़के 3 बजे दूसरा शव निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्चिंग के दौरान टीम को कुदाली और लकड़ी की एक गाड़ी भी मिली।'' खदान से निकाले गए पहले मृतक की पहचान आमिर हुसैन के रूप में हुई। वह पश्चिमी असम के चिरांग जिले का रहने वाला था। पुलिस ने आमिर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई :खदान का संचालक गिरफ्तार हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट लगातार मामले की सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या राज्य सरकार ने अवैध खदानों पर कोई कार्रवाई की? सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उसे चमत्कार में विश्वास है। देखना यह होगा कि कितने मजदूर सकुशल बाहर निकल पाते हैं?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
meghalaya mine Second Body Detected Inside Mine Where 15 Miners Were Trapped

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.