Republic Day : ITBP जवानों के जज्बे को सलाम, 18000 फीट की ऊंचाई पर, -30 डिग्री में फहराया तिरंगा
नेशनल डेस्क. आज देश में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान राजपथ पर 90 मिनट की परेड की हुई। 146 महिला जवानों की पूरी टुकड़ी और आजाद हिंद फौज के 4 सैनिक पहली बार परेड में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओरभारत तिब्बत सीमा पुलिस ने लद्दाख में गजब की हिम्मत और साहस दिखाया। यहां आईटीबीपी ने के सैनिकों ने माइनस 30 डिग्री तापमान झंडा फहराया। खास बात ये है कि जहां पर ये झंडा फहराया वहां की उंचाई 18000 फीट है। यहां झंडाफहराया जाना सैनिकों के साहस और हिम्मत को दर्शाता है। आईटीबीपी ने अपने ट्विटर वॉल पर झंडा फहराने के वीडियो को शेयर किया।
#लद्दाख में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों ने -30 डिग्री तापमान में मनाया #गणतंत्रदिवस । #RepublicDayIndia #RDayWithAIR
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 26, 2019
Video: @ITBP_official pic.twitter.com/l7DIEBhDdD
कुछ खास तथ्य :
# 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 बजे पर भारत का संविधान लागू किया गया।
# डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को गवर्नमेंट हाउस में भारत के पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।
# 1952 में सेना के बैंड ने पहली बार महात्मा गांधी के मनपसंद गीत की धुन बजाई थी।
# 1953 में पहली बार लोक नृत्य और आतिशबाजी को भी समारोह का हिस्सा बनाया गया।
# 1959 से गणतंत्र दिवस समारोह में दर्शकों पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर्स से फूल बरसाने की शुरुआत हुई थी।
# गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए टिकटों की बिक्री 1962 में शुरू की गई थी।
# 1970 से राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी देने की शुरुआत हुई जो अब तक कायम है।
# गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को रायसीना हिल्स पर 'बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी' से होता है। बीटिंग द रिट्रीट सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है। 1965 और 1971 में भारत- पाक युद्ध के दौरान दो बार बीटिंग रिट्रीट सेरेमनीनहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं