पिता को बेटे की मौत का लगा गहरा सदमा, बर्दाश्त नहीं कर पाया गम तो तांत्रिक के पास पहुंचा, उपाय जानने के लिए 7 लाख रुपए भी दे दिए

http://bit.ly/2Rg8VMo

नेल्लोर. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक शख्स अपने बेटे की कब्र के पास 38 दिनों तक बैठा रहा। पिता को एक तांत्रिक ने भरोसा दिलाया था कि ऐसा करने से उसका बेटा फिर से जिंदा हो जाएगा। उस शख्स ने इस तंत्र साधना के लिए तांत्रिक पर भरोसा कर उसे 7 लाख रुपए भी दिए थे। इस बात की जानकारी जब पुलिस को लगी तो उन्होंने मामले में दखल दिया और उस शख्स को घर भेजा। हालांकि, वो शख्स आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज करने को राजी नहीं है।

बेटे की मौत का लगा सदमा
- मामला पेटलुरु गांव का है, जहां रहने वाले थुप्पकुला रामू का बेटा टी श्रीनिवासुलू स्वाइन 2014 से कुवैत की एक प्राइवेट फर्म में काम कर रहा था लेकिन तीन महीने पहले वापस लौट आया।
- पुलिस के मुताबिक, यहां आने के बाद उसने एक ऑटो रिक्शा खरीदा क्योंकि अपने परिवार में वहीं अकेला कमाने वालाल था। कुछ दिनों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
- फिर पता चला कि वो स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। इसके बाद बीमारी के चलते तिरुपति के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से पिता रामू को गहरा सदमा लगा।

बेटे की कब्र पर देने लगे पहरा
- इसके बाद रामू ने एक तांत्रिक से कॉन्टैक्ट किया, जिसने उसे एक तंत्र साधना के बारे में बताया। तांत्रिक ने कहा कि रामी अपने बेटे की कब्र के पास 41 दिनों तक पहरा देता रहे।
- रामू ने तांत्रिक की बात पर यकीन कर उसे इस तंत्र साधना के लिए 7 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उसने अपने बेटे की कब्र को पहरा देने के लिए वहां ढेरा डाल दिया।
- इस साधना के लिए रामू पिछले 38 दिनों से कब्रिस्तान में रह रहा था। इस बात की खबर जब पुलिस को मिली तो उन्होंने कब्रिस्तान पहुंचकर रामू से बातचीत की और उन्हें समझाया।

तांत्रिक पर केस करने को राजी नहीं
- पुलिस के दखल के बाद रामू घर तो लौट गया लेकिन तांत्रिक की बातों पर उसका विश्वास अब भी कायम है। उसे उम्मीद है कि उसका बेटा जरूर वापस आएगा।
- मीडिया से बातचीत में एसपी श्रीरामबाबू ने बताया कि रामू तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज करने को भी राजी नहीं है। उसने गुजारिश की है कि ये उसने किसी के कहने से नहीं किया वो अपने मन से कर रहा, जो अपराध नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.