प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री के बाद लग रही अटकलों पर राहुल ने लगाया ब्रेक, पार्टी में देर से शामिल होने पर दिया जवाब
भुवनेश्वर. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। अब राहुल गांधी ने इनका जवाब दिया है। राहुल ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक प्रोग्राम में कहा कि प्रियंका को राजनीति में लाने का फैसला काफी पहले ही लिया गया था। पर उनके बच्चे छोटे होने के कारण वो देर से कांग्रेस में शामिल हो पाईं। राहुल ने कहा ये फैसला कोई 10 दिन पहले नहीं लिया गया। ये सालों पहले तय हो चुका था।
राजनीति में आने में इसलिए हुई देरी
- लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका के राजनीति में आने के सवाल पर राहुल ने कहा, ''ये कहना सही नहीं है कि ये फैसला जल्दबाजी में 10 दिन में पहले हुआ। मेरी बहन के राजनीति में आने का फैसला काफी सालों पहले ही हो गया था।''
- राहुल ने कहा, ''वो अपने बच्चों की वजह से देर में आईं। मैं बहुत पहले से ही उनसे राजनीति में आने की बात कर रही थी। तब प्रियंका ने कहा था कि बच्चे छोटे हैं और वो उनकी देखभाल पर ध्यान देना चाहती हैं।
- राहुल के मुताबिक, अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं। उनका एक बच्चा यूनिवर्सिटी में है और दूसरा भी जल्द ही यूनिवर्सिटी जाने वाला है। इसी वजह से उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला कर लिया।
'हमारे विचार एक जैसे'
- बहन के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा कि ये रिश्ता बहुत खास किस्म का है। उन्होंने कहा कि ये काफी भले ही अजीब लगे, लेकिन अगर एक ही मुद्दे पर मेरी बहन से उनकी राय मांगें और फिर उसी मुद्दे पर मुझसे राय मांगे और हम दोनों अलग-अलग कमरे में बैंठे हों, तब भी 80 फीसदी बार हमारे विचार लगभग एक ही जैसे होंगे।
- राहुल ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि हम बहुत बड़े परिवार से हैं, तो हमारे लिए सबकुछ आसान ही रहा होगा, पर ऐसा नहीं है। हमने अपनी दादी और पिता को मारे जाते देखा है। हमने खुद को बहुत मुश्किल सामाजिक परिस्थितियों से गुजरते देखा और यही चीज हमें एक दूसरे के इतना करीब ले आई।
- दोनों के एक साल काम करने के सवाल पर राहुल ने कहा कि हम एक साथ काम करने पर भी एक दूसरे को पूरा स्पेस देते हैं। साथ ही, हमारे बीच हर बात को लेकर बहुत बातचीत होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं