फुटबॉल मैच खेलने के लिए खिलाड़ी ने शादी रोकी, दुल्हन से कहा- 5 मिनट में आता हूं
तिरुअनंतपुरम. केरल के एक फुटबॉलर रिदवानने खेल और अपनी टीम के प्रति समर्पण दिखाते हुए होने वाली दुल्हन तक को शादी के लिए इंतजार करा दिया। मल्लापुरम का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भीट्विटर पर इसजुनून की तारीफ की है। रिदवान यहां लीग में फीफा मेंजेरी टीम के लिए खेलतेहैं।
राठौर ने ट्विटर पर लिखा, "रिदवान ने शादी के दिन फुटबॉल खेलने के लिए अपनी दुल्हन से 5 मिनट मांग लिए!! क्या जुनून है! मैं उससे मिलना चाहता हूं। 5 मिनट और खेलो इंडिया।''
टीम के जीतने के बाद लौटे रिदवान
दरअसल, रिदवान जिस टीम के लिए खेलते हैं उसके एक अहम मैच की तारीख उनकी शादी के दिन ही पड़ गई। डिफेंडर होने की वजह से उनका टीम के साथ जुड़ना जरूरी था। ऐसे में उन्होंने मैच खेलने का फैसला किया। समारोह के दौरान उन्होंने दुल्हन से पांचमिनट इंतजार करने के लिए कहा और मैच खेलने चले गए। इसके बाद टीम को जिताकर शादी में लौटे।
पत्नी ने जताई नाराजगी
रिदवान के समारोह से जाने के फैसले पर उनकी पत्नी काफी नाराज हुईं। खेल वेबसाइट टॉकस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में रिदवान की पत्नी ने कहा कि अगर मैच दोपहर में होता, तब क्या वे शादी को ही कैंसल कर देते?
7एस टीम में 11 की जगह सिर्फ 7 खिलाड़ी होते हैं
रिदवान के समारोह छोड़कर जाने की एक वजह लीग का फॉर्मेट भी था। केरल की 7एस लीग में फुटबॉल के बाकी सभी नियम लागू होते हैं, लेकिन प्रति टीम 11 की जगह सिर्फ 7 खिलाड़ी ही खेलते हैं। ऐसे में रिदवान को टीम के साथ जुड़ना काफी जरूरी लगा। केरल में 7एस जैसे टूर्नामेंट्स को काफी महत्व दिया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं