एयरपोर्ट के बाहर राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वीडियो

http://bit.ly/2Hx9p0W

नेशनल डेस्क. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वो एक फोटोग्राफर को सहारा देकर उठाते दिख रहे हैं। मामला राहुल के ओडिशा दौरे का है। जब वो भुवनेश्वर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स आए। कुछ यूजर्स ने लिखा 'Rahul ji Winning millions of Hearts'

वीडियो में क्या है : राहुल गांधी भुवनेश्‍वर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तो फुटपाथ पर एक फोटोग्राफर उनकी तरफ बढ़ा लेकिन इस चक्‍कर में वह गिर पड़ा। इस बीच कांग्रेस अध्‍यक्ष के सुरक्षाकर्मी ने भी उसको थामने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उसके बाद राहुल गांधी आए और उस फोटोग्राफर को सहारा देकर उठाया।


सोशल मीडिया रिएक्शन :





राहुल ने ओडिशा में क्या कहा : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा पहुंचे। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझसे असहमत हैं और मैं उनसे असहमत हूं। मैं उनसे लड़ूंगा, कोशिश करूंगा और उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दूंगा। लेकिन मैं उनसे नफरत नहीं करता। मैं उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार देता हूं।'
- कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मेरे राजनेता बनने में एक बात अच्छी हुई, मुझे गालियां दी गईं। भाजपा और आरएसएस की तरफ से ये सबसे अच्छा तोहफा था, जो वे दे सकते थे। मैं मोदी को देखता हूं, जब वे मुझे गालियां देते हैं, मुझे लगता है कि उन्हें गले लगा लूं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul Gandhi rushes to help Photographer falls at Bhubaneshwar airport

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.