रजनीकांत की फिल्म के पोस्टरों पर चुराकर दूध चढ़ा रहे फैन्स, डेयरी एसोसिएशन ने दर्ज कराया केस

http://bit.ly/2TjKpfm

नई दिल्ली. फिल्म अभिनेताओं (खासकर दक्षिण भारत के) के पोस्टरों पर लोग चोरी कर दूध चढ़ा रहे हैं। इसको लेकर डेयरी व्यापारियों ने बाकायदा शिकायत दर्ज कराई है। लोग दूध इसलिए चढ़ा रहे है ताकि उनका भाग्य अच्छा हो।

  1. दरअसल तमिलनाडु में हिंदू देवी-देवताओं पर दूध चढ़ाने को पाल अभिषेकम कहा जाता है। लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य अच्छा होता है। दक्षिण भारत में रजनीकांत जैसे बड़े स्टार को भगवान का दर्जा दिया जाता है। फैन्स ने उनके मंदिर भी बना रखे हैं।

  2. पोस्टरों पर दूध चढ़ाने को लेकर अभिनेता सीलंबरासन ने तो एक वीडियो मैसेज तक जारी किया है। उनका कहना है कि फैन उनकी 1 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म के पोस्टरों पर कई गैलन दूध चढ़ाएं। यह मैसेज वायरल हो गया है।

  3. उधर, दूध व्यवसायियों ने नुकसान को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तमिलनाडु मिल्क डीलर्स एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसए पोन्नुसामी का कहना है कि इस तरह की अपील लोगों को भटकाने का काम करती हैं। लिहाजा राज्य में कानून-व्यवस्था गड़बड़ हो रही है।

  4. एसोसिएशन ने दो दिन में 10 हजार लीटर दूध चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्यादा दूध रजनीकांत के पोस्टरों पर डाला जा रहा है। कभी बस कंडक्टर रहे रजनीकांत को तमिल सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा स्टार माना जाता है।

  5. 1996 में अन्नाद्रमुक सरकार को हराने का श्रेय रजनीकांत को दिया गया था। उस वक्त उन्होंने एक रैली में कहा था- अगर जयललिता दोबारा सत्ता में आईं तो तमिलनाडु को भगवान भी नहीं बचा पाएगा।

  6. पोन्नुसामी कई सालों से फिजूलखर्ची के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। वह अपनी बात अभिनेताओं तक भी पहुंचा चुके हैं। वह कहते हैं कि यह सब 20 साल से चल रहा है। लोग यहां सेलिब्रिटीज को भगवान का अवतार मानते हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      चेन्नई में फिल्म पेट्टई के पोस्टर पर दूध चढ़ाते लोग।
      चेन्नई में फिल्म कबाली के पोस्टर पर दूध चढ़ता रजनीकांत का एक फैन।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.