मारुति को दिसंबर तिमाही में 1489 करोड़ रुपए का मुनाफा, 2017 की तिमाही से 17% कम
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,489.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। यह 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 17.21% कम है। उस वक्त 1,799 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। कमोडिटी की कीमतें बढ़ने की वजह मारुति का मुनाफा कम हुआ है।
कंपनी की आय में इजाफा हुआ है। दिसंबर तिमाही में 20,585.6 करोड़ रुपए की आय हुई। 2017 की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 19,528.1 करोड़ रुपए था। मारुति ने दिसंबर तिमाही में 4 लाख 28 हजार 643 वाहन बेचे। यह संख्या 2017 की दिसंबर तिमाही से 0.6% कम है।
मारुति के शेयर में शुक्रवार को 7% गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर शेयर में 535.55 रुपए की गिरावट के साथ 6501.85 रुपए पर कारोबार देखा गया। इंट्रा-डे में यह 6420 रुपए तक गिर गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं