आजादी के बाद 2014 तक जितने अंतरिक्ष अभियान हुए उतने ही बीते 4 साल में हो गए

http://bit.ly/2Wjh4mY

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 52वें एपिसोड में देश कीजनता से बात की। 2019 का यह पहला 'मन की बात' कार्यक्रम था। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा- देश आजाद होने से लेकर 2014 तक जितने अंतरिक्ष मिशन हुए लगभग उतने ही मिशन की शुरुआत बीते चार साल में हुई है।

मोदी ने कहा, ''हमने एक ही अंतरिक्ष यान से एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। हम जल्द ही उपग्रह चंद्रयान-2 अभियान के माध्यम से चांद पर भारत की मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं।हमारा देश, स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग जानमाल की रक्षा में भी बखूबीकर रहा है।''

''हम स्पेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सरकारी सेवाओं के वितरण और उत्तरदायित्व को और बेहतर करने के लिए कर रहे हैं। 'हाउस फॉर ऑल' यानि 'सबके लिए घर', इस योजना में 23 राज्यों के करीब 40 लाख घरों को जिओ-टैग किया गया है।''

''2 अक्टूबर, 2014 को हमने अपने देश को स्वच्छ बनाने और खुले में शौच से मुक्त करने के लिए एक साथ मिलकर एक चिर-स्मरणीय यात्रा शुरू की थी। भारत के जन-जन के सहयोग से आज भारत 2 अक्टूबर, 2019 से काफी पहले ही खुले में शौच मुक्त होने की ओर अग्रसर है।''

''परीक्षाओं के दिन आने वाले हैं। मैं सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को शुभकामनाएं देता हूं। हिमाचल प्रदेश के निवासी अंशुल शर्मा ने लिखा है कि मुझे परीक्षाओं और एग्जाम वॉरियर्सके बारे में बात करनी चाहिए। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि मैं दो दिन बाद ही 29 जनवरी को सवेरे 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने वाला हूं। इस बार छात्रों के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं।''

''30 जनवरी पूज्य बापू की पुण्यतिथि है। हम भी जहां हों दो मिनट शहीदों को जरुर श्रद्धांजलि दें। पूज्य बापू का पुण्य स्मरण करें नये भारत का निर्माण और नागरिक के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के संकल्प के साथ, आगे बढ़ें।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PM Modi Mann Ki Baat 52nd episode news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.