टीवी-फ्रिज पर कस्टम ड्यूटी बढ़े, इनके कंपोनेंट पर घटाई जाए : सिएमा

http://bit.ly/2SaxMG2

नई दिल्ली. कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं के संगठन सिएमा ने अंतरिम बजट में सरकार से इम्पोर्टेड टीवी, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे सामान पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की अपील की है। साथ ही इनकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट्स पर आयात शुल्क में कटौती की अपील की गई है।

  1. सिएमा प्रेसिडेंट कमल नंदी ने शुक्रवार को कहा, कंप्रेसर, ओपन सेल और डिस्प्ले पैनल जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिक कम्पोनेंट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी अभी 10% है। हमने सरकार से इसे 5% करने को कहा है। इससे घरेलू निर्माताओं को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाने और इनके निर्यात को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर सब्सिडी दी जानी चाहिए।

  2. सिएमा ने सरकार से अन्य इंटरमीडियरी, सिक्युरिटी-सर्विलांस कैमरे जैसे सेगमेंट पर भी गौर करने का आग्रह किया है। कमल नंदी गोदरेज अप्लायंसेस के बिजनेस हेड व एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। उन्होंने कहा, हमने सीसीटीवी कैमरे और सीसीटीवी रिकॉर्डर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15% से बढ़ाकर 20% करने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर आयात को हतोत्साहित करना है।

  3. ऑटो उद्योग के संगठन सियाम ने सरकार से कॉमर्शियल वाहनों के कम्पलीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के आयात पर ड्यूटी को मौजूदा 25% से बढ़ाकर 40% करने का आग्रह किया है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      increase custom duty on imported tv, ac, refrigerators, washing machines CEAMA to govt

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.