कुमारस्वामी ने कहा- अभी भी ऑपरेशन कमल चला रही भाजपा, येदियुरप्पा बोले- उनके विधायक ही भाग रहे

http://bit.ly/2G2chAP

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा पर एक बार फिर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा ने ऑपरेशन कमल के तहत शुक्रवार की रात हमारे एक और विधायक को खरीदने की कोशिश की। इस पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि उनके विधायक ही उन्हें छोड़कर भाग रहे हैं, इसमें हम क्या कर सकते हैं।

  1. येदियुरप्पा ने कहा, ''हम कोई ऑपरेशन कमल नहीं चला रहे हैं। उनके विधायक ही उनकी आंतरिक लड़ाई से परेशान होकर उन्हें छोड़कर भागने की कोशिश में हैं। यह उनका काम है कि वे अपने विधायकों को पकड़कर रखें। वे हम पर आरोप लगाना बंद करें। हम 104 और 2 निर्दलीय विधायक के साथ विपक्ष में हैं।''

  2. यह पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया हो। इससे पहले दो निर्दलीय विधायकों ने गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। पिछले दिनों कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी के चार विधायक शामिल नहीं हुए थे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद कुछ दिनों के लिए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को रिजॉर्ट में भी ठहराया था।


  3. 2008 विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। भाजपा को 110, कांग्रेस को 80, जेडीएस को 28 और निर्दलीय को 6 सीटें मिली थीं।

  4. भाजपा ने 6 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। इसके बाद भाजपा ने जेडीएस के चार और कांग्रेस के तीन विधायकों को अपने पक्ष में कर लिया था। इसके लिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बाद में सभी भाजपा में शामिल हो गए। इन सीटों पर उप चुनाव हुए। सात में से पांच विधायक जीत गए। इस तरह सदन में भाजपा की संख्या 115 हो गई। इस पूरी कवायद को ऑपरेशन लोटस कहा गया।

  5. कुल सीटें: 224
    बहुमत: 113

    पार्टी सीटें वोट शेयर (%)
    भाजपा 104 36.2
    कांग्रेस 80 39
    जेडी (एस) 37 18.3
    अन्य 3 6.5


    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      karnataka cm kumaraswamy blame on BJP BS Yeddyurappa for Operation Kamala

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.