नवंबर 2018 में औद्योगिक उत्पादन दर 0.5% रही, यह 17 महीने में सबसे कम

http://bit.ly/2QIJgMg

नई दिल्ली. औद्योगिक उत्पादन की दर नवंबर 2018 में घटकर 0.5% रह गई। यह 17 महीने में सबसे कम है। इससे कम ग्रोथ जून 2017 में 0.3% रही थी। मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स सेक्टर में नेगेटिव ग्रोथ की वजह से नवंबर 2018 में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई।

औद्योगिक उत्पादन इंडेक्स (आईआईपी) में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की 77.63% हिस्सेदारी है। आईआईपी से देश की औद्योगिक गतिविधियों का पता चलता है। सांख्यिकी विभाग ने शुक्रवार को नवंबर के आंकड़े जारी किए।

किस सेक्टर में कितनी ग्रोथ ?

सेक्टर नवंबर 2018 में ग्रोथ
मैन्युफैक्चरिंग -0.4%
माइनिंग 2.7%
पावर 5.1%
कैपिटल गुड्स -3.4%
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स -0.9%
कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स -0.6%

अक्टूबर 2018 के आईआईपी आंकड़े संशोधित
अप्रैल से नवंबर 2018 के दौरान औद्योगिक उत्पादन की औसत दर 5% दर्ज की गई। एक साल पहले यानी अप्रैल-नवंबर 2017 में यह 3.2% थी। सरकार ने अक्टूबर 2018 में आईआईपी को 8.1% से संशोधित कर 8.4% किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Industrial growth falls to 17 month low of 0.5 pc in November 2018

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.