Big Bash League में प्लेयर के साथ हुआ हादसा, कैच पकड़ने के चक्कर में चेहर पर लग गई गेंद
http://bit.ly/2TJxkMa
स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में Big Bash League के मैच के दारन हादसा हो गया। मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) और ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) के बीच मैच हो रहा था। जिसमें बेन कटिंग (Ben Cutting) फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर मार्कस हैरिस ने हवा में शॉट खेला। बेन कटिंग कैच लेने के लिए दौड़े और बॉल के नीचे आ गए। उन्होंने कैच लेने के लिए जैसे ही हाथ ऊपर उठाया तो बॉल सीधे उनके चेहरे पर लग गई। खून निकलने के कारण उन्हें ग्राउंड छोड़कर जाना पड़ा। अंपायर्स ने जब थर्ड अंपायर से कैच के बारे में राय ली तो मार्कस हैरिस को नॉट आउट करार दिया गया। बाद में टाके लगने के बाद बेन कटिंग वापस ग्राउंड पर लौट आए। बेन कटिंग आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं