सुशील शिंदे ने हिटलर से की मोदी की तुलना, कहा- दबाया जा रहा है विपक्ष का अधिकार

http://bit.ly/2TKC4RE

मुंबई. पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलरसे की है। शिंदे ने मोदी पर विपक्ष के अधिकारों को दबानेकी कोशिश करने का आरोप लगाया। शिंदे का यह बयान मोदी के सोलापुर दौरे के दौरान पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित पिटाई केबाद आया। कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

'हिटलर भी ऐसा बर्ताव नहीं करता'

वरिष्ठ कांग्रेसनेता शिंदे ने कहा, "शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना एक अधिकार है, लेकिन सोलापुर मेंमोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पीटा। यह लोकतंत्र है या तानाशाही? हिटलर भी इस तरह से बर्ताव नहीं करता था।"सीबीआई निदेशक रहे आलोक कुमार वर्मा को छुट्टी पर भेजने के फैसले परशिंदे ने कहा-प्रधानमंत्री ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए उन्हें जानबूझकर छुट्टी पर भेजा।

'कैबिनेट की बैठक में भी तानाशाही करते हैंमोदी'
शिंदे के मुताबिक- मोदी कैबिनेट की बैठक में भी एक तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्यामोदी ने नोटबंदी या सीबीआई डायरेक्टर को बर्खास्त करने का फैसला लेने से पहले किसी से पूछा या किसी से सलाह ली? प्रधानमंत्री को सूखे, धनगर आरक्षण और जनता से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर बात करने में शर्म आती है।

राहुल एक शालीन नेता

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बर्ताव को लेकर महिला आयोग द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने पर शिंदे ने कहा कि वह बेहद शालीन नेता हैं औरहमेशा महिलाओं का सम्मान करते हैं। वह एक महिला का अपमान कभी नहीं कर सकते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए पूर्व सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को जानबूझकर छुट्टी पर भेजा। -फाइल फोटो

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.