ATM मशीन पर महिला ने की एक गलती और अकाउंट से चोरी हो गए 10 हजार रुपए, हैकर्स आपकी इसी गलती का करते हैं इंतजार; पैसे निकालते वक्त इन 2 चीजों को हमेशा करें चेक
न्यूज डेस्क। मुंबई में रेहाना शेख नाम की महिला के ATM कार्ड से 10 हजार रुपए के निकलने का मामला सामने आया है। जब मशीन से पैसे निकाले गए तब ATM कार्ड रेहाना के पास था। हालांकि, पैसे निकालने वाला आरोपी भूपेंद्र मिश्रा अब पुलिस की गिरफ्त में है। वो पहले ही कई लोगों के AMT कार्ड को लिया बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाल चुका है। दरअसल, इस मामले में आरोपी ने क्लोनिंग का सहारा लिया था।
ये है पूरा मामला
बांद्रा पुलिस के अनुसार वडाला की रहने वाली 35 साल की रेहाना शेख 18 दिसंबर को महिला पाली हिल स्थित अपने दफ्तर जाने के लिए ट्रेन से उतरीं। इसके बाद बांद्रा स्टेशन के पास ATM पर पैसे निकालने गईं। तकनीकी खामी से पैसे नहीं निकले। तब ATM के बाहर खड़े शख्स ने उनकी मदद करने के लिए कहा, लेकिन तब भी पैसे नहीं निकले। इसके बाद वे ऑफिस चली गईं। ऑफिस पहुंचते ही उनके पास 10,000 रुपए निकलने का SMS आया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं