पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ, 19 से 30 पैसे तक बढ़े रेट

http://bit.ly/2SP0GZk

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के रेट में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 19 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 69.07 रुपए हो गई। मुंबई में रेट 19 पैसे बढ़कर 74.72 रुपए हो गया। मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतों में 28 से 30 पैसे तक इजाफा हुआ। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 68.88 69.07 19 पैसे
मुंबई 74.53 74.72 19 पैसे
कोलकाता 71.01 71.20 19 पैसे
चेन्नई 71.47 71.67 20 पैसे

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 62.53 62.81 28 पैसे
मुंबई 65.43 65.73 30 पैसे
कोलकाता 64.30 64.58 28 पैसे
चेन्नई 66.01 66.31 30 पैसे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
fuel price hike petrol diesel costier 10 to 30 paise on friday 11 january

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.