इन्फोसिस को दिसंबर तिमाही में 3610 करोड़ रु का मुनाफा, सालाना आधार पर 30% कम

http://bit.ly/2TIfl8F

बेंगलुरु. देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को साल 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,610 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह सालाना आधार पर 30% कम है। साल 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 5,129 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

800 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बायबैक होगा

साल 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस के रेवेन्यू में इजाफा हुआ है। यह 20.3% बढ़कर 21,400 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के बोर्ड ने 8,260 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। अधिकतम 800 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से यह बायबैक किया जाएगा। इन्फोसिस ने 4 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी घोषित किया है। इसका भुगतान 28 जनवरी को किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Infosys Q3 result net profit falls to rs3600 crores down by 30 percent,revenue up by 20 percent to Rs21400 crores YoY

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.