ट्विंकल हत्याकांड; आरोपियों ने देखी थी फिल्म दृश्यम, वहीं से मारकर जलाने का प्लान बनाया
इंदौर.दोसालपहले लापताहुईकांग्रेस नेत्री ट्विंकल डागरे (22) मामले का पुलिस नेशनिवार को खुलासा कर दिया। उसकी हत्या की जा चुकी है। भाजपा नेता औरपूर्व महामंत्री जगदीश करोतियाऔर उनकेतीन बेटोंने अपने एक साथी की मदद से पहले हत्या की फिर शव को जला दिया।आरोपियों ने घटना की योजना बनाने के लिएतीन बार दृश्यम फिल्म देखी थी।हत्या की वजह जगदीश करोतियाऔर ट्विंकल के बीच नाजायज रिश्तों काहोना था।
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि 16 अक्टूबर 2016 को ट्विंकल बाणगंगा स्थितघर से सुबह नाश्ता लेने की बातकहकर निकली थी। फिर वापस नहीं आई। परिजन के आरोपों पर फरवरी 2017 में जगदीश (65) उसके बेटे अजय (36), विजय (38), विनय (31) पर अपहरण का केस दर्ज किया। आरोपियों ने कबूला कि ट्विंकल उनके घर में रहने का दबाव बना रही थी।
परिवार के साथ रहने पर अड़ गई थी ट्विंकल
पुलिस के मुताबिक, ट्विंकल ने पहले जगदीश की पत्नी बनकर रहना चाहा। इसके बाद उसने जगदीश के बेटे अजय से नजदीकियां बढ़ाईं।उससे मंदिर में शादी भी कर ली। ट्विंकल जिद पर अड़ी थी कि करोतियापरिवार में ही रहेगी। उसका दखल बढ़ा तो पिता-पुत्रों ने उसकी हत्या करने की ठान ली।
गुमराह करने के लिए कुत्ते की हत्या की
आरोपियों ने पुलिस कोगुमराह करने के लिए दृश्यम फिल्म से एक आइडिया लिया। उन्होंने पहले एक कुत्ते की हत्या की।पुलिस भी इसमें उलझी,लेकिन बाद में अहमदाबाद में आरोपियों और ट्विंकल के माता-पिता का ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑक्सीलेशन सिग्नेचरटेस्ट करवाया। इससे पुलिस कोआरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।
कुत्ते का शवबताकर शव को जला दिया
जांच में पता चला की आरोपियों ने ट्विंकल का 16 अक्टूबर को अपहरण किया। फिरपिता जगदीश के साथ कार में टिगरिया बादशाह इलाके में ले गए। वहांसाथी नीलू उर्फ नीलेश कश्यप के खेत के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन कुत्ता बताकर ट्विंकलकी लाशको सांवेर रोड स्थितइंडस्ट्रियल एरिया में जला दिया। अवशेष नाले में बहा दिए। पुलिसको शव जलाने वाली जगह परट्विंकल की बिछिया,ब्रेसलेट, कपड़े औरकुछ अन्य सामान मिला।
करोतिया ने बदनावर में ऑन कर फेंका मोबाइल
जगदीशकरोतिया कोजब यह पता चला कि किसी अमित नाम के लड़के से ट्विंकल की शादी तय हो चुकी है तो उसने हत्या के बाद ट्विंकल का मोबाइल बेटों को देकर उसे इंदौर में ही चालू किया और फिर बदनावर में जाकर फेंक दिया। इससे पुलिस को आखिरी लोकेशन बदनावर में मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं