अमेजन ऐसे बनी सबसे बड़ी कंपनी

http://bit.ly/2QLid2V

हाल ही में अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी है। अमेजन की शुरुआत ऑनलाइन बुकशॉप के तौर पर हुई और करीब 25 सालों में यह दुनिया की सबसे बड़ी कपंनी बन चुकी है। जेफ बेजोज़ प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए विभिन्न आइडियाज और प्रोडक्ट्स का लगातार पेटेंट लेते रहते हैं। सीबी इनसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार 2010 से 2017 के बीच कंपनी ने 7520 पेटेंट फाइल किए। पेटेंट्स में उड़ने वाले वेयरहाउस, ऑग्मेंटेड रियलिटी वाले चश्मे, ईंधन पहुंचाने वाले ड्रोन आदि शामिल हैं।

  1. सिनर्जी रिसर्च समूह की रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक क्लाउड मार्केट के 40 फीसदी बाजार पर अमेजन की क्लाउड सेवा अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) का कब्जा है। 2018 की तीसरी तिमाही में दुनियाभर में अमेजन पहले स्थान, माइक्रोसॉफ्ट दूसरे और गूगल तीसरे नंबर पर है।


    कमाई :इस सेवा से अमेजन का सालाना रेवेन्यू 23 अरब डॉलर को पार कर गया है। यह 140 से ज्यादा तरह की सेवाएं देता है।

  2. दुनिया मेंकमाए 108 अरब डॉलर
    फोर्ब्स के अनुसार ऑनलाइन सेल्स से अमेजन की 2017 में 108 अरब डॉलर कमाई हुई, जो कि 2015 की कमाई से 31 अरब डॉलर ज्यादा है। ई-मार्केटर के अनुसार अमेजन का 90% रेवेन्यू रिटेल सेल्स से आता है। भारत में ही इसकी ई-कॉमर्स बाजार में 44% (अप्रैल 2018 की स्थिति) हिस्सेदारी है।


    कमाई :वर्ष 2018 में आई बार्केलेज बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष में भारत में अमेजन का रेवेन्यू 3.2 अरब डॉलर रहा है।

  3. 10 अरब डॉलर कमाई
    ऑनलाइन विज्ञापन अमेजन का नया बिजनेस है। पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में अमेजन के अदर्स बिजनेस की कैटेगरी में 122 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन विज्ञापन इसी कैटेगरी में आता है। अमेजन इसमें लगातार फेसबुक और गूगल के लिए चुनौती बनता जा रहा है।


    कमाई :अमेजन ने तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में बताया कि विज्ञापन से 2.5 अरब डॉलर मिले। एक साल में करीब 10 अरब डॉलर।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Amazon is world's largest company

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.