सीबीएसई की पहल, अगले सत्र से 10वीं के छात्र स्टैंडर्ड या बेसिक गणित में विकल्प चुन सकेंगे
नई दिल्ली.सीबीएसई 10वीं के छात्रों में गणित की परीक्षा का डर कम करने के लिए अहम बदलाव करने जा रहा है। सीबीएसई सत्र 2019-20 से 10वीं की गणित की परीक्षाएं दो स्तरों पर कराएगा। सीबीएसई के सर्कुलर के मुताबिक ये दो स्तर मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक होंगे। स्टैंडर्ड का सिलेबस मौजूदा स्तर का ही होगा, जबकि बेसिक को आसान बनाया जाएगा।
स्टैंडर्ड लेवल उन छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो आगे की पढ़ाई गणित के साथ करना चाहते हैं। वहीं, बेसिक लेवल उनके लिए होगा, जो गणित में उच्च शिक्षा हासिल नहीं करना चाहते। छात्र परीक्षा फॉर्म भरते वक्त स्टैंडर्ड या बेसिक मैथ्स में एक का विकल्प चुन सकते हैं।
अगर छात्र गणित में फेल हो जाता है तो कंपार्टमेंट परीक्षा में परीक्षा का स्तर बदल सकता है। अगर छात्र ने मैथमेटिक्स बेसिक को चुना है और वह यह एग्जाम पास कर लेता है, तो वह अपना स्तर सुधारने के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम में मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड की परीक्षा दोबारा दे सकता है।
मौजूदा गणित परीक्षा स्टैंडर्ड लेवल पर होती है। 2020 की परीक्षा में स्टैंडर्ड लेवल और बेसिक लेवल के प्रश्न पत्र एक ही सिलेबस से लिए जाएंगे। पहला पेपर तो स्टैंडर्ड लेवल का रहेगा, जो अभी है। बेसिक लेवल का प्रश्न पत्र थोड़ा आसान होगा।
बिल्कुल नहीं। छात्रों को इसमें ऑप्शन चुनने का अवसर मिलेगा कि वह कौन से लेवल की गणित की परीक्षा देना चाहता है। हालांकि सिलेबस एक ही रहेगा।
नहीं। उद्देश्य यह है कि छात्रों का सही मूल्यांकन हो और तनाव कम हो। खासकर उन छात्रों का इससे तनाव कम होगा जो 10वीं के बाद गणित नहीं लेना चाहते।
नहीं। छात्र केवल एक ही ऑप्शन ले सकेंगे। स्टैंडर्ड या बेसिक लेवल में से एक।
गणित की सीनियर सेेकंड्री लेवल पर आगे पढ़ाई करने वाले 10वीं के छात्रों के लिए स्टैंडर्ड लेवल से परीक्षा पास करनी होगी।
सैंपल पेपर सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं