अरविंद केजरीवाल को मिली बेटी के अपहरण की धमकी
नई दिल्ली.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को अपहरण करने की धमकी मिली है। धमकी मुख्यमंत्री कार्यालय की ईमेल आईडी पर 3 दिन पहले दी गई थी। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी सूचना सिविल लाईंस थाने को दे दी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच को स्पेशल सेल को सौंप दिया।
सीएम की बेटी को घर से बाहर निकलने पर दिल्ली पुलिस द्वारा पीएसओ (पर्सनल सेफ्टी ऑफिसर) मुहैया कराया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार 9 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय की ईमेल आईडी पर किसी ने मेल किया था। मेल के अंत में यह मेल फर्जी है, लिखा हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं