पूर्व सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने कहा- झूठे आरोप लगाकर मेरा ट्रांसफर किया गया

http://bit.ly/2M6pfOE

नई दिल्ली. सीबीआई के पूर्व चीफ आलोक वर्मा ने पद से हटाने जाने के एक दिन पद अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि झूठे, अप्रमाणिकऔर बेहद कमजोर आरोपों को आधार बनाकर मेरा ट्रांसफर किया गया। ये आरोप एक ऐसे शख्स ने लगाए हैं, जो मुझसे द्वेष रखता है।

1979 की बैच के आईपीएस अफसर वर्मा को गुरुवार देर रात सीबीआई निदेशक पद से हटा दिया गया था। अब उन्हें सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेस और होमगार्ड विभाग का महानिदेशक बनाया गया है।

  1. दरअसल, वर्मा और जांच एजेंसी में नंबर-2 अफसर राकेश अस्थाना के बीच विवाद के बाद केंद्र सरकार ने दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था। फैसले के खिलाफ वर्मा की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 76 दिन बाद बहाल किया था। साथ ही कहाकि उच्चाधिकार चयन समिति ही वर्मा पर लगे आरोपों के बारे में फैसला करेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार चयन समिति ने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को हटा दिया।समिति ने 2:1 से यह निर्णय लिया।

    alok

  2. आलोक वर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि उच्च सार्वजनिक स्थानों पर भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सीबीआई एक प्रमुख जांच एजेंसी है। यह ऐसी संस्था है जिसकी स्वतंत्रता को सुरक्षित किया जाना चाहिए। सीबीआई को बाहरी शक्तियों के प्रभाव में आए बिना कार्य करना चाहिए। मैंने संस्था की अखंडता को बनाए रखने की कोशिश की, जबकि इसे बर्बाद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

  3. सीबीआई में पहली बार दो बड़े अफसरों के बीच लड़ाई शुरू हुई थी

    • 2016 में सीबीआई में नंबर दो अफसर रहे आरके दत्ता का तबादला गृह मंत्रालय में कर अस्थाना को लाया गया था।
    • दत्ता भावी निदेशक माने जा रहे थे। लेकिन गुजरात कैडर के आईपीएस अफसर राकेश अस्थाना सीबीआई के अंतरिम चीफ बना दिए गए।
    • अस्थाना की नियुक्ति को वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। इसके बाद फरवरी 2017 में आलोक वर्मा को सीबीआई चीफ बनाया गया।
    • सीबीआई चीफ बनने के बाद आलोक वर्मा ने अस्थाना को स्पेशल डायरेक्टर बनाने का विरोध कर दिया। उन्होंने कहा था कि अस्थाना पर कई आरोप हैं, वे सीबीआई में रहने लायक नहीं हैं।


    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Alok Verma says Transferred on basis of false, unsubstantiated and frivolous allegations

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.