जब 20 साल की लड़की ने राहुल द्रविड़ को किया था शादी के लिए प्रपोज, घबराकर कमरे से भागने लगे थे, लड़की को लगाई थी डांट

http://bit.ly/2SMNSmj

नेशनल डेस्क। टीम इंडिया की 'दीवार' नाम से पहचाने जाने वाले राहुल द्रविड़ 46 वर्ष के हो गए हैं। उनको टीम इंडिया का रियल जेंटलमैन जाना जाता था। वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अंडर-19 टीम इंडिया के हेड कोच हैं। उनके जन्मदिन पर उनका एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 'MTV बकरा' नाम के मशहूर शो ने राहुल द्रविड़ से मजाक किया था। राहुल को कैमरे के सामने एक लड़की ने प्रपोज कर दिया था, जिसको लेकर राहुल डर गए थे और लड़की को डांटने लगे। हाल ही पॉपुलर शो कॉफी विद करण में हार्दिक पंड्या ने महिलाओं को लेकर गलत टिप्पणी की थी। इसके लिए भी इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।और पंड्या को बताया जा रहा है कि जो राहुल द्रविड़ ने किया वो एक जेंटलमैन की निशानी है।



हुआ कुछ यूं था
राहुल द्रविड़ इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे, इंटरव्यू खत्म होने के बाद महिला एंकर सभी को बाहर जाने को कहती है और राहुल द्रविड़ से बात करने लगी। राहुल द्रविड़ उस वक्त खाना खा रहे थे। जैसे ही लड़की शादी के लिए प्रपोज करती है तो वो सकपका जाते हैं। वो डांटते हुए बाहर निकलने लगते हैं और लड़की को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते हैं। जैसे ही राहुल द्रविड़ को पता चला कि ये एक मजाक था और कमरे में कैमरे लगाए गए थे तो वो खूब हंसे थे।

राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

बता दें द्रविड़ ने अपने 16 साल के इंटरनेशनल करियर के दौरान 164 टेस्‍ट, 344 वनडे और एक टी20 मैच खेला। टेस्‍ट क्रिकेट में उन्‍होंने 36 शतक की मदद से 13288, वनडे में 12 शतक की मदद से 10889 और एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच में 31 रन बनाए।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.