रामलीला मैदान में भाजपा का दो दिवसीय अधिवेशन, अमित शाह ने अटल-आडवाणी को लेकर दिया ये बयान

http://bit.ly/2QDi2GD

नेशनल डेस्क। दिल्ली. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा का दो दिवसीय अधिवेशन शुक्रवार को शुरू हुआ। इस अधिवेशन में मोदी, शाह, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ, सुषमा मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश के हर कोने में भाजपा को पहुंचाने के लिए अटल जी और आडवाणी जी की जोड़ी ने जो संघर्ष किया, ऐसा संघर्ष शायद ही कभी हुआ हो। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, "2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है। दो विचारधाराएं आमने-सामने खड़ी हैं। 2019 का युद्ध (चुनाव) सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसलिए मैं मानता हूं कि इसे जीतना बहुत अहम है।"

उप्र में सीटें 73 से 72 नहीं होंगी- शाह
उप्र में सपा-बसपा गठबंधन को लेकर शाह ने कहा कि एक दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले मोदी को हराना मुमकिन नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में 50% की लड़ाई है। भाजपा उप्र में 73 से 72 सीटें नहीं लाएगी, बल्कि ये 74 हो सकती हैं।

2019 में 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें
जिस भारत की कल्पना विवेकानंद जी ने की थी उस भारत को हम मोदी जी के नेतृत्व में बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 2014 में 6 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थी और 2019 में 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव दोगुनी गति से बढ़ा है।

अमित शाह ने सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत किया
अमित शाह ने मोदी सरकार के सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ''दोनों सदनों में इस बिल (सवर्ण आरक्षण) को पास कराकर सरकार ने युवाओं के सपनों को साकार करने का काम किया है। संविधान में जो अब तक के महत्वपूर्ण संशोधन हुए हैं उनमें 124वां संशोधन सबसे अहम है। दूसरा फैसला जीएसटी के कानून के तहत हुआ है। एक के बाद एक वस्तुओं के दाम कम करने और शुरुआती दिक्कतों को कम करने के लिए सरकार ने काम किया है। आज हम करोड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हैं।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amit Shah inaugural address at BJP National Convention at Ramlila Maidan New Delhi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.