अखिलेश-मायावती की पहली संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, सीटों के बंटवारे का हो सकता है ऐलान

http://bit.ly/2VGuwky

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का ऐलान शनिवार कोहो सकता है। सपा अध्यक्षअखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमोमायावती पहली संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंसकरेंगे।

समाजवादी पार्टी ने ट्विटर हैंडल से इस प्रेस काॅन्फ्रेंसकी जानकारी दी।मीडिया को भेजे गए आमंत्रण पत्र में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के दस्तखत हैं।

37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं दोनों पार्टियां
सपा और बसपा 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को अखिलेश और मायावती के बीच दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें यह बात भी निकलकर आई थी कि दोनों कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है। इनमें यह भी दावा किया गया कि अजीत सिंह के राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को भी इस गठबंधन में शामिल किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

2018 में भाजपा को सपा-बसपा से हुआनुकसान
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा ने सपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की थी। वहीं, कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद उम्मीदवार को सपा-बसपा और कांग्रेस ने समर्थन दिया। तीनों जगहों पर भाजपा को हार मिली।

उत्तरप्रदेश: 2014 के लोकसभा चुनावकी स्थिति

कुल सीटें: 80

पार्टी सीटें वोट शेयर
भाजपा+ 73 42.6%
सपा 05 22.3%
बसपा 00 19.8%
कांग्रेस 02 7.5%


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahujan Samaj Party Chief Mayawati and Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav to address a joint press briefing in Lucknow

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.