भदोही में स्कूल वैन का सिलेंडर फटने से आग लगी, 12 बच्चे जख्मी

http://bit.ly/2VNESis

भदोही (उत्तरप्रदेश). भदोही जिले में शनिवार सुबह एक स्कूल वैन में लगेगैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसमें 12 से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनाज्ञानपुर क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि वैन में रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाल सिलेंडर लगा था। इसमें 12बच्चे सवार थे। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने गंभीर रूप से जख्मी बच्चों को वाराणसी रेफर किया है।

अभिभावकों ने किया प्रदर्शन :हादसे की सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गएऔर प्रदर्शन करने लगे। वे स्कूल वैनमालिक के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांगकर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
School van's cylinder burst in Bhadohi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.