एयर इंडिया की यात्री संख्या सिर्फ 4% बढ़ी, लेकिन रेवेन्यू में 20% इजाफा

http://bit.ly/2QJuV1Q

नई दिल्ली. अक्टूबर-दिसंबर 2018 में एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर सिर्फ 4% इजाफा हुआ लेकिन, पैसेंजर से मिलने वाला रेवेन्यू 20% बढ़कर 5,538 करोड़ रुपए पहुंच गया। साल 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ये 4,615 करोड़ रुपए रहा था। एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी के ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विमानों को बेहतर और प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने की वजह से रेवेन्यू में इजाफा हुआ।

अक्टूबर-दिसंबर 2017 अक्टूबर-दिसंबर 2018 बढ़ोतरी
यात्री संख्या 53.28 लाख 55.27 लाख 4%
रेवेन्यू 4,615 करोड़ रुपए 5,538 करोड़ रुपए 20%
  1. एयर इंडिया के अधिकारी के मुताबिक दिसंबर में यात्री संख्या की ग्रोथ ज्यादा नहीं रही लेकिन, अवेलेबल सीट किलोमीटर में (एएसकेएम) अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एएसकेएम से किसी एयरक्राफ्ट की यात्रियों को ले जाने की क्षमता का पता चलता है।

  2. सिर्फ दिसबंर महीने की बात की जाए तो एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या सिर्फ 4% बढ़ी लेकिन रेवेन्यू में 23% इजाफा हुआ। एयर इंडिया के कुल रेवेन्यू का 65% अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर संचालन से आता है।

  3. दिसंबर तिमाही में एयर इंडिया ने 15 नई उड़ानें शुरू कीं। इसके बेड़े में फिलहाल 122 एयरक्राफ्ट शामिल हैं। एयरलाइंस वित्तीय संकट से जूझ रही एयर इंडिया पर 48,000 करोड़ रुपए का कर्ज है।

  4. पिछले साल मई में सरकार ने एयर इंडिया हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की लेकिन, खरीदार नहीं मिल पाया था। पिछले दिनों सरकार ने कहा था कि एयर इंडिया को कर्ज से उबारने के लिए नई योजना तैयार की गई है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      air india Q3 results passengers revnue grew by 20 percent

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.