सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 36000 के नीचे आया, निफ्टी 10800 से नीचे फिसला
मुंबई. शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट में आ गया। सेंसेक्स 150 अंक लुढ़क कर 36,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी में 31 प्वाइंट की गिरावट आई। यह 10,800 के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। लेकिन, ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली बढ़ गई।
सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया। टीसीएस का शेयर 2% से ज्यादा लुढ़क गया। टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो भी करीब 2% गिर गए।
एवरेडी इंडस्ट्रीज के शेयर में शुक्रवार को 18% का उछाल आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर इसे बेचने का विकल्प तलाश रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद एवरेडी के शेयर में तेजी आई।
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 7 पैसे की बढ़त के साथ 70.34 पर आ गया। गुरुवार को 5 पैसे ऊपर 70.41 पर क्लोजिंग हुई थी। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.21% गिरावट के साथ 61.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
कोई टिप्पणी नहीं