वैदिक सम्मेलन में आए नगालैंड के राज्यपाल; जनजातीय परिवार के साथ किया भोजन

http://bit.ly/2REH2Sw

झाबुआ. नागालैंड के राज्यपाल महामहिम पीबी आचार्य शुक्रवार को मध्यप्रदेश के थांदला (झाबुआ) पहुंचे। वे यहां वैदिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने जनजातीय परिवार के साथ भोजन करने की इच्छा जताई। इस पर उन्हें ग्राम खजूरी ले जाकर नगर पंचायतअध्यक्ष बंटी डामोर के घर भोजन कराया गया।

राज्यपाल ने अंग्रेजी में नमस्कार का अर्थ बताते हुए 8 राज्यों का जिक्र कर बच्चों से कहा कि इस क्षेत्र में गरीबी अभिशाप नहीं है। शिक्षा ही वह हथियार है, जिसके द्वारा संघर्ष कर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा- झाबुआ की तुलना नागालैंड से की जा सकती है। दोनों प्रदेशों में जनजाति स्थिति की तुलना की। राज्यपाल ने बच्चों से नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि उद्योगपति बन कर नौकरी देने वाले बनने का आह्वान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्राम खजूरी में बंटी डामोर के घर भोजन करते राज्यपाल पीबी आचार्य।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.