लोधी गार्डन में पेड़ों पर लगाए क्यूआर कोड, स्कैन कर जान सकेंगे उम्र, जीवन काल, बॉटेनिकल नेम
नई दिल्ली.अक्सर तकनीक और नेचर आमने-सामने खड़े नजर आते हैं लेकिन कम ही ऐसा होता है जब ये हाथ मिला कर खड़े हों। ऐसा ही नजारा दिल्ली के लोधी गार्डन में देखा जा सकता है। यहां पर पेड़ों पर एनडीएमसी ने खास क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्मार्ट फोन से स्कैन करके पेड़ की उम्र, जीवन काल, बॉटेनिकल नेम, कॉमन नेम और उनके खिलने और बढ़ने के मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 90 एकड़ में फैले इस गार्डन में बोन्साई पार्क, हर्बल गार्डन, बांस के बगीचे हैं। हालांकि अभी गार्डन में कुछ ही पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं,जिनकी संख्या बढ़ाई जाएंगी।
देश में पहली बार ऐसा प्रयोग
- दुनिया में सबसे पहले :अमेरिकी की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनिसोटा में स्टूडेंट्स ने कैंपस के पेड़ों की जानकारी के क्यूआर कोड पेड़ों पर लगा दिए थे।
- चीन में : हेबाई प्रांत के शिलिंगशुई गांव में 1,30000 पेड़ों को क्यूआर कोड के शेप में उगाया गया था। इसे ऊंची जगह से स्कैन करके इलाके के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है।
- महाराष्ट्र में : सोलापुर के मधा तालुका में पेड़ों में चिप लगा दी गई है। पेड़ काटने पर ये अलर्ट भेजती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं