शाही स्नान में शामिल होगा किन्नर अखाड़ा, केंद्रीय मंत्री करेंगे अस्पताल का उद्घाटन

http://bit.ly/2ChLQU7

प्रयागराज (इलाहाबाद).कुंभ मेला क्षेत्र में किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े का हिस्सा बना। मौजगिरि आश्रम में शनिवार देर रात तक चली बातचीत और विधि विधान से पूजा-पाठ के बाद दोनों अखाड़े के प्रमुखों नेएक मंच पर आने के लिएसहमति दी। कागजी कार्रवाई के बाद तय हुआ कि किन्नर अखाड़ा वर्तमान स्वरूप में ही जूना अखाड़े का हिस्सा बना रहेगा। रविवार कोदोनों अखाड़ों की ओर से इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि इसे अखाड़े में विलय नहीं माना जाएगा। जूना और किन्नर अखाड़ा एक हुए हैं। हमारे अखाड़े ने जो आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, महंत, श्रीमहंत पद अपने पदाधिकारियों कोदिए हैं वो बरकरार रहेंगे। किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े के सारे नियम और कायदों को मानेगा। 15 जनवरी को शाही स्नान में दोनों अखाड़े मौजूद रहेंगे। किन्नर अखाड़े के सदस्य अपनी परंपरा के अनुसार ही स्नान करेंगे।

अस्पताल का उद्घाटन होगा

कुंभ परिसर में प्रखर परोपकार मिशन की ओर से खोले गए अस्पताल का रविवार को उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे रहेंगे। उनके साथ गरुशरणानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद, साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद श्यामाचरण गुप्ता भी शामिल होंगे। इसके अलावा रविवार को कुंभ मेला क्षेत्र में प्रजापति ब्रह्म कुमारी के सत्यम शिवम सुंदरम शिविर में चैतन्य देवियों की झांकी निकाली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी।
झांकी के दौरान विभिन्न मुद्राओं में दिखे कलाकार।
झांकी के दौरान करतब दिखाते कलाकार।
गंगा मनुहार कार्यक्रम में शामिल हुए संत।
सेवा दल के कार्यकम में शामिल कार्यकर्ता।
सुरक्षित कुंभ के लिए पूजा करते अधिकारी।
डमरू बजाता साधु।
संगम परिसर मे मोरपंख लगाए साधु।
प्रयाग में साइकिल पर त्रिशूल लिए दिखा साधु।
साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जाता साधु।
संगम परिसर में त्रिशूल लिए साधु।
संगम में लैपटाॅप चलाते नागा संन्यासी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.